जंतर-मंतर में रील बनाने वाली भाजपा नेता को पार्टी ने निकाला, बोलीं-मुझे खुशी है.
नई टिहरी, जुलाई 27 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाना उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में मंडल की भाजयुमो अध्यक्ष मणिका राणा को भारी पड़ गया। उन्हें पार्टी से पद से निकाल दिया है। बताया गया है कि मणिका राणा विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ी हैं। उनकी भाजपा हाईकमान के इस ऐक्शन पर प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने दो टूक कहा कि मेरे लिए सत्य और राष्ट्रहित सर्वोपरी है। खुशी है कि हमारी मांग पूरी हुई। दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन के दौरान ही छात्र संसद में मणिका राणा का वक्यव्य था। उसी दौरान यह आंदोलन स्थल पर भी पहुंची थी। मणिका आंदोलन में रील बना रहीं थीं। जिसकी पुष्टि के बाद युवा मोर्चा नई टिहरी ने उन्हें नई टिहरी मंडल अध्यक्ष पद से हटाते हुए उनके स्थान पर शुभम नेगी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.