चम्पावत, जुलाई 18 -- चम्पावत। चम्पावत में युवाओं ने जंतर-मंतर में पेपर लीक को लेकर चल रहे आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान युवाओं ने गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया। शनिवार को संदीप भट्ट, हिमांशु बोहरा और चंदू आर्या ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से देश के काबिल युवाओं के सपने चकनाचूर हो रहे हैं। इससे युवाओं में निराशा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली हो रही है। इससे देश गर्त में जा रहा है। उन्होंने दिल्ली में चल रहे पेपर लीक आंदोलन का समर्थन किया। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...