नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- कल 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने बड़े प्रोटेस्ट का ऐलान किया है। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि आज 9 Oct की रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, स्थिति सामान्य होने तक सभी स्टेशन बंद रहेंगे। दरअसल, दिल्ली पुलिस की ट्रांसपोर्ट रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को पत्र लिखकर 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास गेट बंद करने तथा ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम करने का अनुरोध किया है। इसके बाद DMRC ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है कि आज रात 9 बजे से दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन बंद कर दिए जाएंगे। संयुक्त पुलिस आयुक्त राजनेश गुप्ता की ओर से 8 अक्टूबर को जारी पत्र में आशंका जताई गई थी कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ संवेदनशील स्थानों की...