नई दिल्ली, जुलाई 25 -- दिल्ली में जंतर-मंतर और संसद मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए छात्रों और युवाओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार सक्रिय है। पार्टी ने दावा किया है कि उसके द्वारा शुरू की गई AAP Student Helpline (8588833548) के माध्यम से अब तक करीब 500 छात्रों और युवाओं को कानूनी तथा अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। पार्टी का कहना है कि हेल्पलाइन पर लगातार छात्रों और उनके परिजनों के फोन और संदेश आ रहे हैं तथा प्रत्येक मामले में कानूनी टीम समन्वय कर आवश्यक मदद पहुंचा रही है। AAP के अनुसार, राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पार्टी की लीगल टीम विभिन्न थानों और संबंधित स्थानों पर पहुंचकर हिरासत में लिए गए छात्रों को कानूनी सहायता उपलब्ध करा रही है। पार्टी ने कहा कि आंदोलन के दौरान कि...