जंतर-मंतर पहुंचे समता फाउंडेशन के कार्यकर्ता
मथुरा, जुलाई 21 -- मथुरा, अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में पहुंचकर समर्थन किया। संगठन के अनुसार कार्यकर्ता पुलिस निगरानी के बावजूद रमेश सैनी के नेतृत्व में प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग को लेकर चल रहे धरना, भूख हड़ताल और प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान रमेश सैनी और लक्ष्मण आनंद ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार पर छात्र-छात्राओं के आंदोलन को दबाने का आरोप लगाते हुए लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने सरकार को तानाशाही और दमनकारी बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों के साथ बल प्रयोग उचित नहीं है। यह भी पढ़ें- Nainital News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस का सरकार और पुलिस के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.