जंतर-मंतर पहुंचे बसपा नेता अविन शर्मा, बांटी राहत सामग्री
हाथरस, जुलाई 24 -- सादाबाद संवाददाता। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता अविन शर्मा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने आंदोलन में शामिल युवाओं को पेयजल एवं अन्य राहत सामग्री वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया। अविन शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे युवाओं की मांगों को सरकार को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनना चाहिए तथा उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से राहत सामग्री वितरित की गई। यह भी पढ़ें- औरैया में जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों ने निकाला शांतिमार्च इस दौरान उनके साथ मौजूद समर्थकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.