जंतर-मंतर पर CJP ने मंच के पास इतने जूते-चप्पल क्यों रखे, बताया गया एक संदेश
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- निखिल पाठक, नई दिल्ली जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) सरकार पर दबाव बनाने की हर संभव कोशिश कर रही है। नीट पेपर लीक की वजह से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही सीजेपी ने 20 जुलाई को निकाले गए मार्च के बाद अब मंच के पास 'अनोखा स्मारक' बना दिया है। संसद चलो मार्च के दौरान मची अफरा-तफरी के बाद प्रदर्शनकारियों के बिखरे जूते-चप्पलों को एकत्रित करके सीजेपी ने कहा है कि यह 'बर्बरता की निशानी' है। जंतर-मंतर पर सीजेपी के मंच के दाईं ओर सैकड़ों जूते-चप्पलों को एकत्रित करके रखा गया है। किसी के एक पैर की चप्पल है तो किसी के दोनों पैर के जूते। कहीं हवाई चप्पल तो कहीं सैंडल और किसी का स्पोर्ट्स शू अब इस अनोखे स्मारक का हिस्सा बन चुका है। सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.