ग्रेटर नोएडा, सितम्बर 8 -- ब्रिजेश कुमार गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी (जीबीयू) के छात्र अक्षत त्रिपाठी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा नोटिस जारी करने का मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ गया। सोशल मीडिया पर छात्र ने अपना एक वीडियो जारी कर विरोध जताया। कई छात्र संगठनों ने इसका विरोध जताते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना बताया। इसके बाद पुलिस ने छात्र को भेजा गया नोटिस वापस ले लिया। दरअसल, कार्यपालक मजिस्ट्रेट तृतीय, ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट की अदालत ने एसीपी कोर्ट के माध्यम से 4 सितंबर को जीबीयू के बीएएलएलबी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 130 के तहत नोटिस जारी किया। कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने उन्हें शांति भंग से जुड़े म...