नई दिल्ली, जनवरी 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता वेनेजुएला के मामले को लेकर रविवार विभिन्न संगठनों ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों और छात्रों ने कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका की तरफ से गिरफ्तार किया गया। यह ठीक नहीं है। इस घटना के विरोध में कई संगठन के प्रतिनिधि प्रदर्शन में शामिल हुए। सभी ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध जताया। छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) व सीपीआइएम से जुड़े छात्र और लोग व अन्य प्रतिनिधि विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने अमेरिका की नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.