जंतर-मंतर पर बैठे अनशनकारियों के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- सकरा,हिंदुस्तान संवाददाता दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे अनशनकारियों के समर्थन में सकरा में युवा आंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में रविवार शाम कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च ढोली रेलवे स्टेशन से शुरू होकर थाना चौक, निमतल्ला चौक होते हुए सुजावलपुर चौक पहुंचा। यहां सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नीट परीक्षा में हुई धांधली एवं 24 छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की। मौके पर सुरेश यादव, शंभू ठाकुर, रौशन सिंह, अन्नु कुमार, एकलाख अंसारी, बैद्यनाथ यादव, कपिलदेव राय, राजू कुमार, अजय यादव आदि थे। यह भी पढ़ें- वांगचुक के साथ 22 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे AISA के 3 सदस्य कौन हैं, जबरन हटाने की रची जा रही साजिश? यह भी पढ़ें- गर्मी-उमस के बावजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.