संभल, सितम्बर 2 -- समाज हित संरक्षण समिति के तत्वावधान में पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। समिति अध्यक्ष महंत भगवान दास शर्मा ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था समाप्त कर आर्थिक आधार पर लागू करने, यूजीसी बिल वापस लेने और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से बल प्रयोग किए जाने से समाज में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीनों मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो, विरोध किया जाएगा। इस दौरान जयपाल सिंह, प्रवीण शर्मा, शिशुपाल सिंह, सुभाष सिंह, हरकिशोर शर्मा और ओम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यूजीसी मामले में प्रदर्शन, पुलिस के बेरीकेटिंग उखाड़े, धुक्का मुक्की

हिंदी हिन्द...