जहानाबाद, जुलाई 21 -- अरवल, निज संवाददाता। बिहार प्रदेश कांग्रेस के स्टेट डेलिगेट निसार अख्तर अंसारी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नौजवान भारत सभा की बैठकछात्रों के प्रति सरकार का रवैया उन्होंने कहा कि अपनी लोकतांत्रिक मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में छात्रों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए, न कि बल प्रयोग के माध्यम से। यह भी पढ़ें- जंतर मंतर लाइव:मजबूत हौंसलों के साथ फिर जंतर मंतर पर डटे प्र...