नई दिल्ली, जुलाई 20 -- कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च शुरू हो चुका है और दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। जंतर-मंतर, संसद और अन्य प्रमुख स्थानों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मार्च शुरू करने से पहले पार्टी ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर के पास पत्थर से भरा एक ट्रक खड़ा किया गया है। पार्टी ने दावा किया इसका इस्तेमाल शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों को झूठे मामलों में फंसाने के लिए किया जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने मॉनसून सेशन से पहले भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर सुरक्षा कड़ी की हुई है।वीडियो शेयर कर किया दावा पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है कि 'पत्थरों से भरे ट्रक जंतर-मंतर पर खड़े किए गए हैं। पुलिस प्रशासन किस तैयार में हैं...