नई दिल्ली, जनवरी 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। गोवा में बीते महीने एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले दिल्ली के लोगों के परिजनों ने रविवार को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना दिया। परिजनों ने घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने और मृतकों के परिजनों को मुआवजा की मांग की। परिजनों का आरोप है कि सरकार ने हादसे के बाद परिवार की सुध नहीं ली। उन्होंने बताया कि दिल्ली के सादतपुर के रहने वाले विनोद कबडवाल, उनकी पत्नी भावना, भाभी कमला कबडवाल, रोहिणी में रहने वाली दो साली अनीता जोशी, सरोज जोशी बीती पांच दिसंबर को गोवा घूमने गए थे। छह दिसंबर की रात वे सभी क्लब में मौजूद थे, इसी दौरान वहां भीषण आग लग गई। विनोद ने भावना को जोरदार धक्का देकर दरवाजे से बाहर कर दिया और खुद भाभी कमला और सरोज व अनीता को बचाने के लिए वापस क्लब के अंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.