नई दिल्ली, जुलाई 25 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में उनके इस्तीफे की मांग को लेकर देश के कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे थे। धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर आज दोपहर 2:18 बजे पोस्ट करके खुद अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है। देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के...