जंतर-मंतर पर चुपके से फांद गए 'कॉकरोच'; 'जीत' वाला दावा, कहा- किला भेद दिया
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- आधिकारिक प्रदर्शन की सूची से जंतर-मंतर को हटाए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कुछ नेता और कार्यकर्ता मंगलवार को चुपके से वहां पहुंच गए। दबे पांव जंतर-मंतर पर गेट और बैरिकेड फांदकर पहुंचे नेता इसे अपनी जीत बताते हुए जश्न मनाते दिखे। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसे 'किला भेदना' बताया। हालांकि, पुलिस ने तुरंत इन लोगों को हिरासत में ले लिया। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका भी शामिल हैं। सोमवार को ही दिल्ली पुलिस का वह आदेश सामने आया जिसके मुताबिक जंतर-मंतर को अब आधिकारिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाकर दिल्ली में रामलीला मैदान समेत तीन नए प्रदर्शन स्थल अधिसूचित किए गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि उन्हें यह फैसला मंजूर नहीं है। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.