जंतर-मंतर पर क्यों मुंह छिपाए घूम रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की इस वैन से लगता है डर
नई दिल्ली।, जुलाई 24 -- दिल्ली में NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन में शामिल होने वाले कई प्रदर्शनकारियों को अपना चेहरा छुपाते हुए देखा जा रहा है। वह दिल्ली पुलिस की डर से ऐसा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि धरनास्थल के पास निगरानी के लिए काफी हाईटेक व्यवस्था की गई है। प्रदर्शन स्थल के पास स्थित केरल हाउस के बाहर दिल्ली पुलिस ने दो अत्याधुनिक निगरानी वैन तैनात की हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर की मदद से प्रदर्शनकारियों पर पल-पल की नजर रख रही हैं। इनमें से बड़ी वैन को मोबाइल कमांड एंड कंट्रोल व्हीकल कहा जा रहा है, जबकि छोटी वैन का नाम इक्षण है। यह एक संस्कृत शब्द, जिसका अर्थ है देखना या दृष्टि है। इक्षण वैन के भीतर तैनात पुलिस अधिकारी AI तकनीक के जरिए लाइव सीसीटीवी फुटेज को प्रोसेस करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.