नई दिल्ली, जुलाई 25 -- राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली पुलिस अब उन कैफे और रेस्टोरेंट की तलाश कर रही है, जो प्रदर्शन स्थल पर मुफ्त खाना या थोक में फूड डिलीवरी कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि पुलिस इन फूड आउटलेट्स तक पहुंचने के लिए जंतर-मंतर पर फेंके गए खाली रैपर और फूड पैकेजिंग का सहारा ले रही है।रैपर से सुराग, पुलिस कर रही पूछताछ इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के अधिकारी कई रेस्टोरेंट और कैफे में जाकर पिछले कुछ दिनों के ऑर्डर और डिलीवरी का रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। कुछ ढाबों और रेस्टोरेंट मालिकों से पेड और फ्री, दोनों तरह के ऑर्डर्स के सबूत मांगे गए हैं। कई मालिकों का दावा है कि उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन भी बुलाया गया।क्या है पूरा मामला? दक्षिण दि...