जंतर-मंतर पर किसने भिजवाया 68 हजार रुपए का चीज बर्स्ट पिज्जा? कहा- इतना तो कर ही सकता हूं.
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। यहां सैंकड़ों युवा बीते एक महीने से भी ज्यादा समय से डटे हुए हैं। ऐसे में उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग उनके लिए दवाइयां और खाने-पीने की चीजें भिजवा कर अपना समर्थन जता रहे हैं। इस बीच नागालैंड के एक युवक की दरियादिली ने पूरे देश का दिल जीत लिया है। प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन करने के लिए इस युवक ने नागालैंड में बैठे-बैठे जंतर-मंतर पर डटे छात्रों के लिए लगभग 68,000 रुपये के 150 पिज्जा ऑर्डर कर दिए। सोशल मीडिया पर इस कदम की खूब तारीफ हो रही है और लोग युवक की इंसानियत को सलाम कर रहे हैं। युवक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बताया कि उसने दिल्ली में प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.