जंतर-मंतर पर काट दी गई बिजली, फिर भी कम नहीं हुआ जोश; आधी रात के बाद जुटी भारी भीड़
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के चलते दिनभर चले हंगामे के बाद सोमवार रात एक बार फिर जंतर मंतर पर प्रदर्शन शुरू हो गया। यहां बिजली काट दी गई थी, लेकिन बावजूद इसके अंधेरे में प्रदर्शनकारी डटे रहे। देर रात प्रदर्शनकारियों ने मांगें माने जाने तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया। रात लगभग 11 बजे 200 से ज़्यादा प्रदर्शनकारी जमा थे जबकि धीरे-धीरे लोगों के आने का सिलसिला चलता रहा। शाम को पुलिस ने जंतर मंतर पूरी तरह से खाली करा लिया था। ऐसे में प्रदर्शनकारी केरल भवन के पास चले गए थे। लेकिन रात होते ही वह दोबारा प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे जहां तोड़फोड़ कर उनके मंच एवं नीचे बनी जगह को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। रात के समय सैकड़ों प्रदर्शनकारी एक बार फिर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए। इस जगह रात के समय बिजली की व्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.