नई दिल्ली, जुलाई 22 -- केंद्र सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों से कहकर गुरुवार सुबह 6 बजे तक के लिए सेंट्रल दिल्ली इलाके में इंटरनेट बंद करा दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए पूछा कि क्या केंद्र सरकार शांतिपूर्ण धरना कर रहे बच्चों पर आज क्रेकडाउन (कार्रवाई) करेगी? मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि इस तरह का कोई भी गलत काम ना करे। वहीं अपनी पोस्ट के साथ शेयर किए एक वीडियो में उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मोदी जी कोई गलत कदम ना उठाएं, क्योंकि ये जेन-जी के लोग हैं, जो किसी से डरते नहीं हैं। आप जितना उन्हें दबाएंगे, वे उतने ही निडर होते जाएंगे। प्लीज, कोई सख्ती नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर के पास भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने बरसाए पत्थर; कई पुलिसकर्मी घायल ...