नई दिल्ली, जुलाई 28 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता छात्र आंदोलन के जंतर-मंतर पर शुरू से ही आंदोलनकारियों को खाना-पीना मुहैया कराने वाले जुनैद मलिक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दिल्ली पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया। शीर्ष अदालत में दाखिल याचिका में जुनैद मलिक ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें गैर-कानूनी तरीके से न सिर्फ हिरासत में लिया बल्कि परेशान भी किया। यह भी पढ़ें- 'नाबालिगों को तुरंत रिहा करो', सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर लगाई रोकजुनैद मलिक का दावा खुद को विधि स्नातक और सामाजिक कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले जुनैद ने कहा कि 'बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के उनके परिवार वालों के खिलाफ जबरदस्ती पुलिस कार्रवाई की गई।' मलिक ने कहा कि 20 जून, से शुरू हुए प्रदर्शन में 35 दिनों तक वॉलंटियर के तौर पर क...