नई दिल्ली, जुलाई 30 -- दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैल रही उस खबर को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है, जिसमें कहा जा रहा था कि शहर के 'जंतर-मंतर' को विरोध प्रदर्शन के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस ने इस खबर को पूरी तरह से निराधार और अफवाह बताया है। साथ ही कहा है कि सोशल मीडिया पर विरोध-प्रदर्शन बैन करने को लेकर किए जा रहे ये दावे पूरी तरह से झूठे, गुमराह करने वाले और बिना किसी सच्चाई के हैं। पुलिस ने कहा है कि नियमानुसार पूर्व अनुमति लेकर अधिकतम 1 हजार लोग जंतर-मंतर पर जमा होकर अब भी शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे सकते हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा, 'आधिकारिक तौर पर यह साफ किया जाता है कि जंतर-मंतर शांतिपूर्ण और अधिकृत विरोध-प्रदर्शनों के लिए एक सक्रिय और अधिकृत जगह बनी हुई है। माननीय सुप्रीम क...