नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- दिल्ली का जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं रह गया है। लेकिन, कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा है- 'प्रोटेस्ट जंतर-मंतर पर ही होगा। इस्तीफा ज्ञानेश कुमार का जंतर-मंतर पर ही होगा।' इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं सहित आशुतोष रांका को यह मांग करते पाया गया कि जंतर-मंतर लेके रहेंगे।जंतर-मंतर अब प्रोटेस्ट साइट नहीं, जानिए 3 नई जगह कौन? कॉकरोच जनता पार्टी बीती 10 अक्टूबर से जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने की कोशिश में जुटी है। लेकिन, पहले उसके शीर्ष नेतृत्व को हिरासत में ले लिया गया। जब अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका सहित अन्य लोग हिरासत से बाहर आए हैं, तो सरकार ने धरना प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह यानी जंतर-मंतर को खत्म कर दिया ...