जमशेदपुर, जुलाई 27 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की सिंहभूम जिला परिषद ने जंतर-मंतर में हुए छात्र आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को सौंपा।

छात्र आंदोलन का उल्लेख जिला सचिव अंबुज कुमार ठाकुर ने बताया कि हालिया छात्र आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा गया कि छात्रों के लंबे आंदोलन के बाद सरकार को उनकी कुछ मांगें माननी पड़ीं तथा पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। ज्ञापन में भाकपा ने मांग की है कि आंदोलन में शामिल छात्रों और उनके परिवारों को किसी प्रकार से प्रताड़ित नहीं किया जाए, आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं तथा आंदोलन में सहयोग करने वाले लोगों को परेशान न किया जाए।

अन्य मांगें इसके अलावा बिना वर्दी छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिल...