जंतर-मंतर के पास फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने बरसाए पत्थर; कई पुलिसकर्मी घायल
रमेश त्रिपाठी, जुलाई 22 -- जंतर-मंतर के पास बुधवार रात एक बार फिर हिंसा भड़क गई। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान टॉलस्टॉय मार्ग पर प्रदर्शनकारी अचानक से हिंसक हो गए और सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंके, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। शुरूआती जानकारी के मुताबिक आरएएफ और पुलिस की टीम तय जगह पर रोजाना की तरह तैनात थी, तभी अचानक पथराव होने लगा। आरएएफ और पुलिस की टीमें एक्टिव हुई तो ताबड़तोड़ बड़े- बड़े पत्थर पुलिस और आरएएफ की टीम पर बरसाए गए।पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथ में डंडे थे जो पुलिस पर चलाए गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए आरएएफ की टीम ने भी बल प्रयोग किया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया। पुलिस ने भी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के दो से चार गोले छोड़े और भीड़ को काबू में किया।स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.