दिल्ली, जुलाई 25 -- पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर से शुरू हुआ जनआंदोलन अब आकार ले रहा है। अब ये प्रोटेस्ट कॉकरोच जनता पार्टी का नहीं रह गया है, इसमें कांग्रेस के साथ कई विपक्षी पार्टियों और उनके छात्र संगठनों ने भी हिस्सा ले लिया है। शनिवार को एक बार फिर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराया और दो और मांगें जोड़ दीं। राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा और 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों पर हिंसा करने वालों को सजा मिलने के साथ ही पीएम मोदी को माफी मांगनी होगी। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके साथ तीन लड़कियां भी खड़ी नजर आईं, जो पूरे आंदोलन में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। इनका नाम है नेहा बोरा, अंजलि और दानिश अली। आइए जानते हैं ये त...