लातेहार, जुलाई 21 -- चंदवा प्रतिनिधि। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हालिया घटनाक्रम को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा छात्रसंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार युवाओं की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। नीट परीक्षा में पेपर लीक जैसे मामलों ने लाखों छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में गहरी चिंता है। यह भी पढ़ें- बिखरी चप्पलें, रोते छात्र और बेहोश पड़े प्रदर्शनकारी; संसद मार्च में सामने आई संघर्ष की कहानी उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ती अनियमितताओं और बेरोजगा...