जंजीरी मातम और नौहाख्वानी से गूंजा दारानगर
कौशाम्बी, जून 24 -- नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम क्षेत्र के वार्ड नौ स्थित सैयदवाड़ा में मोहर्रम की आठवीं का कदीमी जुलूस पूरे अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। 'चलो सर नंगे इब्ने शाह-ए-मर्दां की सवारी है' की सदाओं के बीच मरहूम नवाब हुसैन की इमामबारगाह से अलम और जुल्जनाह की शबीह बरामद हुई, जिसके साथ बड़ी संख्या में अजादार शामिल हुए। जुलूस की शुरुआत अंजुमन असदिया के साहब-ए-बयाज बाकर अली की नौहाख्वानी से हुई। उन्होंने दर्द भरे नोहों से कर्बला के शहीदों को याद किया। जुलूस जब दारानगर चौराहे पर पहुंचा तो मोहम्मद अब्बास, अली अब्बास, राजू, तकी हैदर काजिम, अरमान और इमरान हैदर ने नौहे पढ़े। नौहाख्वानी के दौरान अजादारों ने सीनाजनी और जंजीरी मातम कर इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद किया। इस अवसर पर अंजुमन असदिया के सदर असद सगीर ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.