जौनपुर, अप्रैल 23 -- जंघई (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय जंघई रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात यात्री की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जंघई जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।गुरुवार की सुबह 6:30 बजे जंघई से भदोही रेल मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप एक 33 वर्षीय व्यक्ति की रेल ट्रैक पर हुई मौत की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक जंघई कोमल सिंह ने जीआर पी को मेमो दिया। मेमो पाकर जीआरपी प्रभारी सीएल पाण्डेय ने शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि यात्री की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि यात्री की किस ट्रेन से गिरकर मौत हुई और वह कहां से आ रहा था इसकी जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.