जंघई-जरौना रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से सनसनी
जौनपुर, जून 10 -- जंघई (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित जंघई-जरौना रेलमार्ग पर बुधवार को अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव रेल पटरी के पास गिट्टी पर पड़ा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मेदपुर बनकट गांव के पास रेल लाइन के समीप लगभग 35 वर्षीय एक युवक का शव बुधवार को मिला। युवक रेल पटरी के पास गिट्टी पर औंधे मुंह पड़ा था। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। जनचर्चा है कि रात में किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शिनाख्त न होने से पुलिस के सामने शव की पहचान करना बड़ी चुनौती है।सूचना पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.