आगरा, अप्रैल 9 -- मध्य पूर्व में जारी जंग का असर अब जनपद कासगंज के सड़क निर्माण कार्यों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। युद्ध के चलते बिटुमिन (डामर) की कीमतों में करीब 50 प्रतिशत तक की भारी बढ़ोतरी हो गई है, जिससे करोड़ों रुपये की लागत से चल रही सड़क परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं। जिले में 100 किलोमीटर से अधिक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिन पर इस महंगाई का सबसे ज्यादा असर पड़ा है। गुरुवार को सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदारों ने बताया कि युद्ध से पहले डामर का रेट 45 हजार से 50 हजार रुपये प्रति टन के बीच था, जो अब बढ़कर 70 हजार से 75 हजार रुपये प्रति टन तक पहुंच गया है। अचानक आई इस तेजी से सड़क निर्माण की चौड़ाई के अनुसर प्रति किलोमीटर लागत में करीब पांच से 10 लाख रुपये तक की वृद्धि हो गई है। पुराने टेंडर रेट पर कार्य लेने वाले ठेकेदार अब...