कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। अमेरिका-ईरान जंग ने हमारे जमे-जमाए कारोबार को सालों पीछे धकेल दिया है। कच्चे माल की कमी और महंगाई के कारण कारोबार की कमर टूट रही है। आपदा में अवसर बनाने वालों ने भी मनमाना रवैया अपनाया। यह पीड़ा शुक्रवार शाम होजरी-गारमेंट सेक्टर से जुड़े उद्यमियों की बैठक में उभर कर आई। शास्त्री नगर में हुई बैठक में उद्यमियों नें कहा कि धागा, रंगाई, पैकेजिंग में बेतहाशा वृद्धि हुई। इससे होजरी प्रोडक्ट का उत्पादन करना छोटे कारोबारियों के बस की बात नहीं है। उद्यमियों ने आशंका जताई कि अगर इसी तरह से हालात लंबे समय तक रहे तो इकाइयों में ताला लग जाएगा। उत्पादन क्षमता पर असर पड़ने से कामगारों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी बढ़ेगा। ऐसे में स्थिति सामान्य होने तक बैंकों के लोन पर लगने वाला ब्याज माफ किया जाए। मनोज बंका, बलराम नरूला, प्...