कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। ईरान-अमेरिका, इजराइल युद्ध की वजह से पहले ही व्यापार धड़ाम हो चुका है। ऐसे में स्टेट जीएसटी की कार्रवाई से व्यापारियों की परेशानियां बढ़ रही हैं। इस पर रोक लगाने की मांग भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने की। शुक्रवार को लखनपुर स्थित एसजीएसटी कार्यालय पहुंचे व्यापारियों ने अपर आयुक्त ग्रेड 1 जोन 2 वीपी राम को ज्ञापन सौंपा। जिला व्यापार बंधु में रजिस्टर्ड संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित करने की बात भी रखी गई। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि ईरान इजराइल युद्ध की वजह से उद्योगों ने अपनी क्षमता भी आधी कर दी है। ऐसे में छापे की कार्रवाई व सचल दल इकाइयों द्वारा कागजात होने के बावजूद गाड़ी पकड़ी जा रही है। वहीं, व्यापारियों ने कोलकाता से नयागंज आ रही 255 बोरा सुपाड़ी को सचल दल के पकड़ने पर छुड़ाया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.