जंग वापसी या कुछ और. शेयर बाजार में भूचाल के क्या हैं कारण?
नई दिल्ली, जून 8 -- Stock market crash: ईरान और अमेरिका-इजराइल की जंग एक बार फिर से शुरू हो गई है। इस तनाव भरे माहौल से भारत समेत दुनियाभर के निवेशक सहमे हुए हैं। इसका असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 925 अंक तक टूट गया। यह गिरावट मार्केट ओपन होने के 30 मिनट के भीतर देखी गई। इस दौरान सेंसेक्स 73,350 अंक के नीचे भी आ गया। निफ्टी की बात करें तो करीब 300 अंक टूटकर 23,100 अंक के नीचे आ गया। आइए समझ लेते हैं कि सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के प्रमुख कारण क्या हैं?जंग की एक बार फिर से शुरुआत ईरान और इजराइल के बीच एक बार फिर से जंग शुरू हो गई है। इजराइल ने कहा है कि ईरान ने उस पर मिसाइलें दागी हैं जो अप्रैल की शुरुआत में नाजुक युद्धविराम लागू होने के बाद ईरान की ओर से किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.