जंग लगे कनस्तर में रखे थे दुर्गंधयुक्त रसगुल्ले, 38,800 की मिठाई नष्ट
औरैया, अक्टूबर 3 -- त्योहारों से पहले मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। भगत सिंह चौराहा स्थित मिठाई की दुकान में जंग लगे लोहे के कनस्तर के भीतर दुर्गंधयुक्त रंगीन रसगुल्ले रखे मिले। जांच में केक और बर्फी भी दूषित पाई गई। टीम ने दुकान में रखी करीब 38,800 रुपये कीमत की दूषित मिठाइयां नष्ट करा दीं। प्रतिष्ठान में गंदगी और अन्य कमियां मिलने पर संचालक को सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय सुनील कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने दुकान का निरीक्षण किया। अधिकारियों को दुकान में 230 किलोग्राम रंगीन चमचम रसगुल्ले जंग लगे लोहे के कनस्तर में भंडारित मिले। कनस्तर खोलने पर मिठाई से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.