कानपुर, मार्च 5 -- कानपुर। हजरत अली इमाम हसन की यौम ए विलादत (जन्म) पर जश्न ए इमाम हसन अकीदत मोहब्बत के साथ खानकाहे हुसैनी सैय्यद दाता हसन सालार शाह की कर्नलगंज ऊंची सड़क स्थित दरगाह में मनाया गया। इस मौके पर जंग में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए खास दुआएं की गईं। इस मौके पर इखलाक अहमद चिश्ती, हाफिज़ मोहम्मद अरशद उवैसी, जमालुद्दीन फारुकी, हाफिज़ मोहम्मद असद वाहिदी, मोहम्मद वसीम, परवेज़ आलम वारसी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...