हल्द्वानी, मार्च 28 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। इजराइल-ईरान तनाव के बीच खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए वतन वापसी अब बेहद मुश्किल और महंगी हो गई है। नैनीताल का एक नवदंपति 26 दिन बाद कुवैत से किसी तरह घर पहुंचा, लेकिन इसके लिए उन्हें कई देशों से होकर लंबा और 20 गुना तक खर्चीला सफर करना पड़ा।सामान्य स्थिति में 12 हजार रुपये और चार घंटे में पूरा होने वाला सफर अब दो से ढाई लाख रुपये और चार से पांच दिन में पूरा हो रहा है। यही वजह है कि हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा निवासी हरीश सिंह जैसे कई लोग अब भी कुवैत में फंसे हुए हैं। हरीश का कहना है कि दूतावास और प्रशासन की ओर से सऊदी अरब के जेद्दा होते हुए श्रीलंका और फिर भारत लौटने का विकल्प दिया जा रहा है, लेकिन यह रूट बेहद महंगा है। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने फिलहाल वापसी टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.