तेहरान, मार्च 10 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के खिलाफ जंग अब लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम ईरान में अपने लक्ष्यों को लगभग हासिल कर चुके हैं। इस तरह ट्रंप ने जंग के खात्मे का संकेत दिया है, लेकिन ईरान ने उन्हें चैलेंज किया है। ईरान की ओर से कहा गया है कि भले ही जंग अमेरिका और इजरायल ने शुरू की थी, लेकिन इसे खत्म हम ही करेंगे। ईरान के इस्लामिक रिवॉलूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि मिडल ईस्ट का भविष्य क्या होगा और यहां के हालात कैसे होंगे, यह अब हमारे हाथ में है। इस्लामिक रिवॉलूशनरी गार्ड ने अपने बयान में कहा, 'अब हम ही तय करेंगे कि यह जंग खत्म कैसे होगी। इलाके में कैसे हालात होंगे और यहां का भविष्य क्या होगा, यह अब हमारी सेनाओं के हाथ में है। अमेरिकी सेना जंग को खत्म नहीं कर सकती।' ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.