कच्छ, मार्च 16 -- अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के वजह से भारत में एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है मगर अब सभी के लिए एक राहत भरी खबर है। एलपीजी कैरियर जहाज 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट के एलपीजी टर्मिनल पर पहुंच चुका है। जहाज पर कुल 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी लदी है। 20,000 मीट्रिक टन एलपीजी मुंद्रा पोर्ट में उतारी जाएगी तो वहीं 26,000 मीट्रिक टन एलपीजी मैंगलोर में उतारी जाएगी। जितनी गैस इस जहाज में आई है उससे 14.2 किलोग्राम वाले करीब 32 लाख सिलेंडर को भरा जा सकता है। ये जहाज 14 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था। बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा के मुताबिक 'शिवालिक' से माल उतारने में देरी न हो इसके लिए बंदरगाह पर जरूरी कागजी कार्रवाई और जहाज लगाने के इंतजाम पहले ही कर लिए गए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.