जंग के फेर में विवाह, बरातियों की संख्या सीमित करने की सिफारिश
हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मध्य पूर्व की जंग का असर अब रसोई से लेकर बारात तक पहुंच गया है। सहालग का सीजन शुरू होने में मात्र दस दिन बचे हैं। ऐसे में गैस संकट व महंगाई के कारण लोग परेशान हैं। ज्योलीकोट निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि उनकी बेटी की अगले महीने शादी है। पहले उन्होंने मनचाही बारात लाने को वर पक्ष से कहा था। लेकिन वर्तमान हालातों को देखते हुए दोबारा बात कर सीमित बारात लाने की सिफारिश की है। ऐसा कई अन्य जगहों पर भी है।मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने से घरेलू व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आलम यह है कि शहर के मध्यम और निम्न वर्गीय परिवारों के लिए अब चूल्हा जलाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। बाजार में बढ़ती महंगाई और गैस की सीमित उपलब्धता ने गृहणियों के माथे पर चिंता की लकीरें ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.