नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध से पाकिस्तान की आर्थिक प्रगति को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने बुधवार को कैबिनेट बैठक को संबोधित करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के प्रयास जारी रखेगी। पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद वैश्विक बाजार में ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है। युद्ध से पहले हमारा साप्ताहिक तेल बिल लगभग 300 मिलियन डॉलर था, जो अब बढ़कर 800 मिलियन डॉलर हो गया है। कैबिनेट बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स हालात पर रोजाना नजर रख रही है। चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की यह संघर्ष जल्द समाप्त होगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.