जंग के कारण देश को 23 गीगावाट अतिरिक्त बिजली की दरकार
धनबाद, मई 3 -- जंग के कारण बदली भू-राजनीतिक स्थिति व मौसम में परिवर्तन सहित कई कारणों से चालू वित्तीय वर्ष में बिजली की मांग बढ़ रही है। कोल इंडिया चेयरमैन बी साई राम ने एक मई को कोल कंपनियों से कहा कि बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए पावर प्लांट को ज्यादा कोयला आपूर्ति के लिए तैयार रहें। बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में बिजली की मांग 247 गीगावाट थी। चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल महीने में बिजली की मांग बढ़कर 256 गीगावाट है। आनेवाले समय में इसमें और वृद्धि होगी। इसी वित्तीय वर्ष में जून-जुलाई तक बिजली की मांग 270 गीगावाट तक पहुंचने की संभावना है। इसलिए कोल कंपनियां चालू वित्तीय वर्ष को प्रेषण दिवस (कोयला डिस्पैच बढ़ाने) के रूप में मनाएं।
ऊर्जा की निर्भरता चेयरमैन ने कहा कि देश के जब औद्योगिक विकास की बात होती है, तो ऊर्जा की बात सबसे पहले ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.