दुबई, मार्च 14 -- मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के चलते हालात काफी खराब हैं। तेल और अर्थव्यवस्था पर तो इसका असर पड़ ही रहा है। इस बीच बीमारी से जूझ रहे कुछ लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला तिलककुमार जलाटू अनिरुद्धराज और उनकी पत्नी शामिनी रमेश के साथ। तिलककुमार और शामिनी आठ साल पहले बेहतर जीवन के लिए तमिलनाडु से दुबई पहुंचे थे। लेकिन आज यह दोनों तिलक की मां का जीवन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। तिलककुमार की मांग पिछले 40 दिन से आईसीयू में हैं। जानकारी के मुताबिक वह दुबई घूमने के उद्देश्य से गई थीं। लेकिन अचानक एक खतरनाक बैक्टीरियल इंफेक्शन की शिकार हो गईं। वेंटिलेटर पर जूझ रही हैं मांतिलककुमार ने कहाकि अब मेरी मां वेंटिलेटर पर जूझ रही हैं। एनडीटीवी के मुताबिक तिलक ने कहाकि डॉक्टरों ने कहा है कि अभी कम से कम दो मही...