जंग की तपिश... पेट्रोल के लिए घंटों इंतजार, कामकाजी महिलाएं ज्यादा प्रभावित
रांची, मई 17 -- रांची, हिटी। रांची में जारी पेट्रोल के लिए आपाधापी अब आम लोगों की दिनचर्या और पेशेवर जिम्मेदारियों को प्रभावित कर रही है। दफ्तर समेत कामकाज पर निकलने वाले लोग खासे परेशान हो रहे हैं। खासकर महिलाओं को लंबी कतारों, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और समय प्रबंधन जैसी अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि महिलाओं को घंटों कतार में लगने के बावजूद समय पर पेट्रोल नहीं मिल रहा। ऐसे में नौकरीपेशा महिलाएं प्रभावित हो रही हैं। कई लोगों को पैदल या ऑटो से सफर करना पड़ रहा है। वहीं, क्लाइंट विजिट, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जिम्मेदारियां भी प्रभावित हो रही हैं। हालांकि कुछ लोगों ने संकट के बीच संयम और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील भी की है। वहीं, कई महिलाओं ने महिलाओं के लिए अलग लाइन की व्यवस्था करने की भी वकालत की। हालांकि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.