कटिहार, मई 15 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार में अब महंगाई का असर सिर्फ पेट्रोल-डीजल या इलेक्ट्रॉनिक्स तक सीमित नहीं रहा। घर-घर रोज इस्तेमाल होने वाले साबुन, डिटरजेंट, रिफाइन और सरसों तेल जैसी जरूरी वस्तुओं के दाम भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। व्यापारियों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे माल की कीमतों में उछाल और सप्लाई चेन पर बढ़ते दबाव के कारण घरेलू उपभोक्ता वस्तुएं लगातार महंगी हो रही हैं। इसका सीधा असर आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ रहा है। किराना कारोबारियों के अनुसार अप्रैल से अब तक कपड़ा धोने वाले डिटरजेंट पाउडर की कीमतों में 6 से 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं घर साफ करने वाले केमिकल उत्पाद भी 4 से 5 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं। एक किलो डिटरजेंट पाउडर, जो पहले 70 रुपये में मिलता था, अब 80 रुपये तक बिक रहा है। इसी तरह ...