जंग की तपिश- महंगी हुई आस्था, पूजा सामग्री के दामों में तेज उछाल
अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, संवाददाता। वैश्विक तनाव और जंग की तपिश अब आम लोगों की आस्था पर भी असर डाल रही है। पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के दामों में अचानक तेजी आने से लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। बाजार में मिलने वाला कानपुर का थाल कपूर, जो पहले 650 रुपये प्रति किलो तक मिलता था, अब 850 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं 100 ग्राम कपूर की कीमत 65 रुपये से बढ़कर 80 से 85 रुपये हो गई है। अगरबत्ती और धूपबत्ती के दामों में भी इजाफा हुआ है। 80 रुपये दर्जन में मिलने वाली मुट्ठा अगरबत्ती अब 90 से 100 रुपये दर्जन बिक रही है। वहीं ब्रांडेड अगरबत्तियों के दाम भी प्रति पैकेट 5 से 10 रुपये बढ़ गए हैं। दाम बढ़ने से आम उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा माचिस के दामों में भी तेजी आई है। एक सप्ताह पहले तक 400 रुपये में मिलने वाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.