कटिहार, अप्रैल 26 -- कटिहार। मध्य पूर्व में चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर घरेलू गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में गैस संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है। शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने बताया कि जिले में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं।अधिकारियों ने बताया कि कटिहार जिले के तीनों अनुमंडलों में कुल 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर कार्यरत हैं। इनके पास वर्तमान में 14,518 घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि 1,334 व्यवसायिक सिलेंडर भी स्टॉक में हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार ...