एटा, मार्च 31 -- ईरान युद्ध के चलते उत्पन्न हुए अंतरराष्ट्रीय संकट का असर अब आम आदमी की जेब पर साफ दिखने लगा है। खाद्य पदार्थों से लेकर प्लास्टिक उत्पादों और रसोई गैस तक, हर जगह महंगाई ने पैर पसारते हुए आम लोगों की आर्थिक स्थिति को बिगाड़ दिया है। वर्तमान में हालत यह हो गए हैं कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल के साथ अब मध्यम और बड़े परिवारों के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल भरा होने लगा है। ईरान युद्ध के कारण वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होने से जिले के खाद्यान्न बाजार में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। मंडियों में सभी प्रकार की दालों के दाम पांच फीसदी तक बढ़ गए हैं। एक सामान्य थाली, जो पहले किफायती मानी जाती थी, अब 20 से 30 रुपये तक महंगी हो गई है। होटल और ढाबों पर भी अलग-अलग खाद्यों की कीमतों में 10 से 20 रुपये की वृद्धि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.