जंग की तपिश से झुलसा इलेक्ट्रिक बाजार
कटिहार, मई 16 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार में भी पश्चिम एशिया के तनाव और वैश्विक बाजार की हलचल का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर दिखने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में मांग तो बढ़ी, लेकिन उसी अनुपात में कीमतों में भी जबरदस्त उछाल आ गया। सबसे अधिक असर इलेक्ट्रिक वायर के बाजार पर पड़ा है, जहां पिछले छह महीनों में कीमतों में 45 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार महंगे हो रहे तार, पंखे और प्लास्टिक स्विच ने घर बनाने और मरम्मत कराने वालों का बजट बिगाड़ दिया है। व्यापारियों के अनुसार नवंबर 2025 तक जो एक एमएम का वायर करीब एक हजार रुपये में बिकता था, उसकी कीमत अब जीएसटी सहित लगभग 2100 रुपये तक पहुंच गई है। डेढ़ एमएम का तार 2400 रुपये और फोर एमएम का वायर करीब चार हजार रुपये तक बिक रहा है। यही हाल प्लास्टिक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.